होली का रंग छुड़ाने में नहर में डूब गया बच्चा
थाना क्षेत्र के भवरह गांव में होली के दिन अपने गांव में मित्रों के साथ होली खेल कर रंग और कीचड़ से सराबोर होकर नहर में अपने रंग छुड़ाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मिली खबर के अनुसार भवरह गांव निवासी रामयोध्या तांतो का दस वर्षीय पुत्र रामकृष्ण तांतो अपने मित्रों संग गांव में खूब होली खेल कर रंग से सराबोर हो गया था। तकरीबन एक बजे के आस पास वह घर आया और अपने घर से कह कर निकला कि वह रंग छुड़ाने रजवाहा के पास जा रहा है। हालांकि परिजनों ने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना चला गया। वह रंग छुड़ाने के दौरान वह अचानक वह रजवाहा के बीच में चला गया तथा उसकी डूबने से मौत हो गई है। होली पर्व को लेकर सभी लोग अपने- अपने घर में तैयारी में लगे थे। नहर के पास कोई था नहीं इसलिये बालक को डूबते कोई देख भी नहीं सका ताकि उसकी जान बचा सके। कुछ घंटाें बाद बालक अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब नहर पर जा कर देखा तो बालक का शव तैर रहा था। परिजनों ने उसे निकाल कर घर ले गए। पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई। पुलिस ने शव सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।