महामना पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सूखी होली खेलने का लिया संकल्प
महामना पब्लिक स्कूल,ईश्वर दयालनगर,बहुआरा के प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। संस्थापक शेषनाथ ओझा ने होली का महत्व बताया और किस तरह से होली मनाएं। इस विषय पर जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पानी के दुरुपयोग न करने की सलाह दी। कहा कि पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, इसलिए हमें सूखी होली खेलने का संकल्प लेना चाहिए । कहा कि होली पर्व हिंदुओं के द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख पर्वों में से एक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक है,जिसके रंग अनेकतामें को एकता दर्शाता है। इस कार्यक्रम में बच्चों ने होली गीत प्रस्तुत कर समारोह में रंग जमा दिया। इसमें मुख्य रूप से अमित कुमार, विनोद तिवारी, विवेकानंद पांडेय, स्नेहा मिश्रा, रानी तिवारी अंजली रॉय, सुषमा पाण्डे एवं छात्र-छात्राओं में श्रृस्टी, अभिषेक, चंचल, प्रियांशु, राहुल, सूर्यकांत सोनाली, दिवाकर, प्रिया, कविता, अंशु मौजूद थे।
बच्चों को अबीर लगाते स्कूल के निदेशक।