पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मूल्यांकन के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदु तपेश्वर सिंह महिला काॅलेज बिक्रमगंज के व्याख्याता अभिषेक कुमार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020 के मूल्यांकन के लिए विहार विद्यालय परीक्षा समिति (उच्च माध्यमिक) पटना के निदेॅशानुसार शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक विद्यालय केन्द्र संख्या 54 पर जीव विज्ञान का प्रधान परीक्षक नियुक्त किया गया था। उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य में इनकी उच्च दक्षता को देखते हुए केन्द्र निदेशक द्वारा इन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इन्हें मूल्यांकन केन्द्र में सबसे बेस्ट एचइ के उपाधि से नवाजा गया। विदित हो कि पूर्व मे भी अनुमंडल प्रशासन के द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा के सफल संचालन में इनके विशेष भूमिका को सराहते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। सम्मानित होने वाले में डॉ पुष्पा सिंह, कनिष्ठ कुमार, युगल किशोर, निजामुद्दीन, नवीन कुमार, बरमेश्वर पांडेय व अन्य थे।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते व्याख्याता।
खबरें और भी हैं...