पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काराकाट के विधायक के पुत्र से हुई झड़प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिक्रमगंज | होली के हुड़दंग में सोमवार व मंगलवार को कई जगहों पर मारपीट हुई। लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण कही भी बड़ी घटना नहीं हो सकी छिटपुट मारपीट के बावजूद होली शांतिपूर्ण तरीके से मनी। इस दौरान एसडीएम विजयंत और एसडीपीओ राजकुमार सख्त दिखे। शहर के सभी मुख्य मार्गों में खुद से गश्ती करते रहे। सोमवार को तेंदुनी के कुछ युवकों के साथ विधायक संजय कुमार सिंह के पुत्र के साथ हल्की झड़प हो गई। उसके बाद राजीव गांधी मैदान में कुछ युवकों ने मारपीट की। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच स्थिति को नियंत्रण की। इस घटना में दोनों तरफ से कई युवक जख्मी हो गए। बाद में एसडीएम व एसडीपीओ ने तत्काल शहर के बुद्धजीवियों को बुलाकर मामले को नियंत्रित करने में सहयोग करने के साथ ही स्थिति की जानकारी ली। सलेमपुर गांव के पास भी दो पक्षों में भिड़ंत हो गई।
खबरें और भी हैं...