पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मथुरापुर पावर ग्रिड में खाना बनाने वाले कुक की मौत, हत्या का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डालमियानगर स्थित मथुरापुर विद्युत पावर ग्रिड में अधिकारियों के लिए खाना बनाने वाले कुक की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। उसकी मौत शुक्रवार की रात को ही हो गयी बताया जा रहा है। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम में जब जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत की पुष्टि हुई तो लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। इधर मृतक की प|ी मनीषा देवी ने विभाग के अधिकारियों पर ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा खड़ा करना शुरू किया और शव को डेहरी अकोढ़ीगोला मार्ग पर रख कर सड़क जाम कर दी। अधीक्षण अभियंता हरेंद्र प्रसाद से संपर्क किया गया तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को साफ तौर से इंकार करते हुए बताया कि मृतक का कोई पैसा बकाया नहीं है। होली के पहले पैसा क्लियर कर दिया गया था।

डेहरी-अकोढ़ीगोला सड़क जाम करते लोग।
खबरें और भी हैं...