पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Corona39s Havoc Cover The Nose And Mouth With A Handkerchief Or Tissue Paper While Sneezing

कोरोना का कहर: छींकते समय नाक व मुंह को रूमाल या टिश्यु पेपर से ढंके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीएसई की परीक्षा रहेगी जारी

करोना वायरस को ले प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस क्रम में करोना वायरस को ले मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कई निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेसिंग में डीएम पंकज दीक्षित एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। वीसी की जानकारी देते हुए उप समाहर्ता चेत नारायण राय ने बताया कि मुख्य सचिव ने निदे्रश दिया कि सिनेमा हाॅल, मीटिंग हॉल जैसे सार्वजनिक स्थल 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेंगे। ग्राम-सभा आदि का भी आयोजन अब 31 मार्च तक नहीं किया जाएगा। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। बिहार दिवस पर 22 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी स्थगित रहेंगे। साथ ही सभी तरह के शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। उप समाहर्ता ने बताया कि शनिवार से हीं जिले में मुख्य सचिव के निर्देशानुसार बंदी लागू हो जाएगी। इसके उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ है
काेराना वायरस के लक्षण


कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था। डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है। इसके लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं। संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। कुछ मामलों में कोरोना वायरस घातक भी हो सकता है। खास तौर पर अधिक उम्र के लोग और जिन्हें पहले से अस्थमा, डायबिटीज़ और हार्ट की बीमारी है।


सीबीएसई की परीक्षा रहेगी जारी

कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार द्वारा 31 मार्च तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया गया है। डीईओ प्रेमचंद ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश पर सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद रखें। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा निर्देश किया जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें। अंडे और मांस के सेवन से बचें। जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सात आसान स्टेप्स बताए हैं।
खबरें और भी हैं...