सीएम से किसानों को मुआवजा देने की मांग
चेनारी के विधायक ललन पासवान ने राज्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर चेनारी विधान सभा क्षेत्र के नौहट्टा, रोहतास, चेनारी, शिवसागर प्रखण्ड के अतिरिक्त रोहतास एवं कैमूर जिला के अन्य प्रखण्ड में बारिश एवम ओलावृष्टि से किसानों के रबी एवम दलहन फसल, साग सब्जी फल के खेती का हुआ नुकसान की जांच उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर कराने का मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इस बारिश एवम ओलावृष्टि को प्राकृतिक आपदा घोषित कर किसानों 20 हजार रुपये प्रति एकड़ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का मांग किया है। उन्होंने कहा है कि सोमवार को वे इस समस्या को राज्य विधान मंडल के चालू सत्र में उठाएंगे। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि रोहतास एवं कैमूर दोनों जिले में हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
सरकार यदि आर्थिक सहायता नहीं देगी तो दोनों जिला के प्रभावित किसान एवं उनका परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। ओलावृष्टि की जांच कराकर किसानों को मुआवजा प्रदान करने के अलावे कृषि ऋण मालगुजारी माफ कराने एवम सभी तरह के ऋण वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का मांग किया है।