पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nauhtta News Deputy Election Commissioner Reached Village To Celebrate Holi

उप निर्वाचन आयुक्त होली मनाने पहुंचे गांव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौहट्टा | देश के उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा अपने परिजनों के साथ होली मनाने अपने गांव दारानगर पहुंचे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री सिन्हा यूपी कैडर के 1986 बैच के आईएएस हैं। वे नौहट्टा प्रखंड के दारानगर गांव के निवासी है। वे अपने पैतृक गांव दारानगर पहुंच कर अपने कुल देवता की पूजा अर्चना करने के बाद काफी प्रसन्न थे। पूजा अर्चना के बाद पड़ोसियों और परिजनों (भाई रामेश्वर लाल, श्याम किशोर सिन्हा और अमेरिका से आए भतीजा धन्नू लाल) के साथ गांव की पुरानी तस्वीर को याद कर प्रफुल्लित हो उठे। सिन्हा ने बताया कि जन्म भूमि की याद बहुत आती है। पर प्रशासनिक सेवा में चले जाने पर बहुत तरह कि विवशताएं भी होती है। जिस कारण प्रत्येक वर्ष नहीं पहुंच पाते हैं। पर हनुमान मंदिर और पीपल वृक्ष देख कर मन प्रफुल्लित हो उठता है।
खबरें और भी हैं...