धवई ने घोसिया को हरा ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
सूर्यपुरा/दावथ | दावथ प्रखंड क्षेत्र के बभनौल गांव में चैंपियनशिप क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन होली के अवसर पर किया गया। जिसमें घोसियां कला व धवई गांव के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन मुखिया योगेश्वर चौबे ने किया। इससे पूर्व खेल का आगाज राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्र गान के साथ किया गया। मैच में घोसियां कला की टीम टास जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। धवई की टीम बेहतर खेल खेलते हुए कुल 192 रन बनाया। वहीं घोसियां की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 187 रन ही बना पाया। जिससे धवई की टीम चार रन से विजयी प्राप्त करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। खेल में मैन आफ द मैच प्रीतम और मैन आफ द सिरीज दानिश खान को दिया गया। खेल का आयोजन पिंकू खान द्वारा किया गया था। मैच में डॉ. अरविंद चौबे व अन्य थे।