आसमान में छाए बादलों को देख किसानों में मायूसी
सासाराम| किसानों की गेहूं और दलहनी फसलों में फल लग चुके है। अब अचानक मौसम के बदले मिजाज से फसल की बर्बादी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इससे किसानों में मायूसी है। दो दिन से आसमान में बादलों की आंख मिचौली ने किसानों को सशंकित कर दिया है। इस समय सरसों, मटर, अरहर, चना आदि फसलों को नुकसान पहुंचाने का अंदेशा बढ़ गया है। वहां गेहूं की बालियां निकल आईं है। दलहनी-तिलहनी फसलों को अब मौसम की इस बदलते मिजाज से किसानों को नुकसान होने का डर सता रहा है।