- Hindi News
- National
- Dehri News Discussion On Solidarity In Bihar Secondary Teachers Association Meeting
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में एकजुटता पर चर्चा
इंद्रपुरी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ डेहरी अनुमंडल के शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला स्तरीय आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने हेतु सुबह में एक बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल सचिव अजय कुमार राय ने बताया कि सरकार द्वारा हड़ताली नियोजित शिक्षकों को मूल्यांकन में सहयोग नहीं करने के कारण प्रतिदिन जो निलंबन और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई किया जा रहा है। साथ ही वेतन बंद करने की धमकी दिया जा रहा है। इसके खिलाफ हम लोग सभी एकजुट होकर आज जिला में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। ताकि सरकार शिक्षकों पर दमनात्मक करवाई को बंद करे एवं बकाया राशि का भुगतान यथाशीघ्र हो। बैठक में सैकड़ों शिक्षकों ने शामिल हो एक साथ में धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। बैठक में जिला सचिव सतीश पांडेय, डेहरी अनुमंडल सचिव अजय कुमार राय, प्रमंडल सचिव भूपेश किशोर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अशोक राय ,धर्मराज सिंह ,श्वेता श्रीवास्तव, सरिता कुमारी ,सीमा सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद थे।