पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घबराएं नहीं, हैंडवाश के लिए जागरूक करें: डॉ. संग्राम सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोचस|कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता को देख लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पीएचसी नोडल पदाधिकारी डॉ. संग्राम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सबसे अधिक लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। देश में कोरोना के कहर से लोग परेशान हैं।

बचने के हैं ये उपाय: लोगों को भीड़भाड़ से दूरी बनाए रखना चाहिए। हाथों को साबुन से धोकर ही भोजन करें। मास्क का उपयोग, वहीं अल्कोहल युक्त बने हैंडवाश का इस्तेमाल करें। जंगली जानवरों के बसेरा से दूर रहे। इसके अलावे सिरदर्द, बुखार, सूखी खांसी, दम फूलने की शिकायत अपने या परिजनों को हो तो तत्काल उसे स्वास्थ्य केंद्र लाकर सलाह लें। मामूली सर्दी बुखार हो तो उसे लापरवाही न करें, फौरन चिकित्सक से इलाज कराएं। छींकते समय रुमाल का इस्तेमाल करें।
खबरें और भी हैं...