पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Dpo To Encircle District Establishment In Protest Against Non Payment Of Salary

वेतन भुगतान नहीं करने के विरोध में डीपीओ जिला स्थापना का घेराव करेगा शिक्षक संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता सुदर्शन एवं संचालन उपेंद्र सिंह ने किया। वक्ताओं ने होली जैसे पर्व पर भी शिक्षकों के कार्यावधि में किया गया वेतन भुगतान ना करने के विरोध में डीपीओ स्थापना का घेराव का निर्णय लिया। कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 13 एवं 14 मार्च को डीपीओ स्थापना का घेराव किया जाएगा। हड़ताल में शामिल शिक्षकों पर डीईओ द्वारा किए गए कार्रवाई का भी विरोध किया गया, एवं शिक्षकों का निलंबन वापस लेने की मांग की गई। धरना पर उपस्थित शिक्षकों में विनय कृष्ण, नेसार अहमद, पंकज कुमार, मनोज ओझा, अजय राय, धर्मराज सिंह, विभाष, सुमित प्रितम, वाचरूपति, रंजन, अनिल कुमार, शाहिद अनवर, विकास चौरसिया, ऋषिकेश झा, कुश त्रिपाठी, रजनीश तिवारी, राम विलास थे।

धरना पर बैठे शिक्षक।
खबरें और भी हैं...