पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Snjuli News Drain Flowing On The Road In Ward Number One Of Sanjhauli Panchayat

संझौली पंचायत के वार्ड नंबर एक में सड़क पर बह रही नाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखण्ड के संझौली पंचायत के वार्ड नं एक के लोगों का कहना है की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय में से एक गली नाली पक्की करण योजना का मुंह चिढ़ा रहा है वार्ड नं एक की नाली गली। जिससे होकर केवल संझौली हीं नहीं बल्कि दूसरे गांवों के लोग इस गली से हो कर आते जाते हैं। सालों भर इस गली में घरों ने निकले गंदा पानी जमा रहता है। जब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय शुरू हुई तब वार्ड नं एक के ग्रामीणों को आस जगी की अब गली नाली का उद्धार हो जाएगा। लेकिन इंतजार के लंबी घड़ी ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अभी तक नाली गली का निर्माण नहीं हो सका। ग्रामीण बबन साह, बुटन सिंह,पारस नाथ पांडेय ने बताया कि इस रास्ते हो कर सिअरुआं मझौली सहित आधा दर्जन गांव के लड़के स्कूल में पढ़ने आते हैं। गली नाली नहीं बनने से बच्चो को खास कर कष्ट ज्यादा होता है। वैसे इन गांव के लोग भी इसी रास्ते हो कर बाजार और प्रखण्ड कार्यालयों में आना जाना करते हैं। लेकिन नली गली नहीं बनने से लोगों को असुविधा होती है।

मझौली सहित आधा दर्जन गांव के लड़के स्कूल में पढ़ने आते हैं। गली नाली नहीं बनने से बच्चो को खास कर कष्ट ज्यादा होता है। वैसे इन गांव के लोग भी इसी रास्ते हो कर बाजार और प्रखण्ड कार्यालयों में आना जाना करते हैं। लेकिन नली गली नहीं बनने से लोगों को असुविधा होती है।

सड़क पर बह रहा नाली का पानी।
खबरें और भी हैं...