- Hindi News
- National
- Sasaram News Electricity Bill Reform Will Be Organized At All Block Headquarters Today
बिजली बिल सुधार को आज सभी प्रखंड मुख्यालय पर लगेगा कैम्प
आज शनिवार को विद्युत विपत्र बिल सुधार एवं बिजली बिल जमा करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा कैंप का आयोजन किया गया है। जो सुबह के 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रखंड मुख्यालय पर कैंप आयोजित करने का समय निर्धारित है। बिजली बिल में सुधार को लेकर अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को प्रखंड मुख्यालयों में कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के माध्यम से ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सभी प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को बिजली बिल सुधार कैंप का आयोजन होगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के बकाए बिजली बिल भी जमा किए जाएंगे। शुक्रवार को इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सासाराम ग्रामीण के सहायक विद्युत अभियंता रविशंकर कुमार ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होगा।
सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि समीक्षा के दौरान यह भी बात सामने आती है कि बहुत सारे विद्युत उपभोक्ता का बिजली बिल में त्रुटि की शिकायत रहती है। जिसके कारण वह बिजली बिल जमा नहीं कर पाते है। यही कारण है कि उपभोक्ता अपनी शिकायत अनुमंडल लोक शिकायत , लोक शिकायत केंद्र, उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम तक चले जाते है।जहां उनकी समय की बर्बादी होती है। इसी के मद्देनजर रखते हुए माह के दूसरे शनिवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप के माध्यम से ग्रामीण इलाके में रह रहे उपभोक्ता को आसानी से बिल सुधार हो जाएगा तथा वह अपना बिजली बिल ससमय जमा करना प्रारंभ कर देंगे।