पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेहरी में आंधी से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेहरी सदर|डेहरी शहर सहित ग्रामीण इलाके में शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान से विद्युत आपूर्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। विद्युत डिविजन क्षेत्र के करवंदिया, नासरीगंज, डेहरी, इंद्रपुरी विद्युत सेक्शन में सबसे ज्यादा इसका असर देखा गया। आंधी तूफान से इन क्षेत्रों में दर्जनों जगहों पर विद्युत तारों व उपकरणों पर पेड़ टूट कर गिर गये। जिससे कई जगहों पर घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति दुरूस्त करने को लेकर शनिवार को कार्यपालक विद्युत अभियंता एसडीओ,कनिय अभियंता, विद्युत कर्मी फिल्ड से विद्युत सब स्टेशन का दौड़ लगाते रहे ताकि बिजली आपूर्ति समय से बहाल किया जा सके। कार्यपालक अभियंता सोमनाथ पासवान ने बताया कि करवंदिया, नासरीगंज, डेहरी इंद्रपुरी, टाउन विद्युत सेक्शन में कई जगहों पर आंधी पानी में पेड़ गिरने से विद्युत तार और पोल टूट गया है।
खबरें और भी हैं...