पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dehri News Extensive Damage To Crops In Dehri Due To Unseasonal Rains And Snowfall Farmers Disappointed

बेमौसम बारिश और बर्फबारी से डेहरी में फसलों की व्यापक क्षति, किसान मायूस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रबी फसल के सीजन में तीसरी बार हुई बारिश-ओलावृष्टि

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। किसानों की स्थिति बदतर होती जा रही है। रबी के इस सीजन में तीसरी बार बारिश-ओलावृष्टि हुई है।

नतीजा काफी क्षति होने से किसानों में मायूसी छाई हुई है। किसानों के अनुसार गेहूं के साथ अरहर, चना, सरसों, तोरी, राई की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से 14 व 15 मार्च को बारिश की चेतावनी दी गयी है। खेत में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल खेतों में गिर गई है। अरहर व चने की फसल के
फूल हवा व पानी से झड़ गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की
अगैती खेती करने वाले किसानों को हुआ है। किसानों का कहना है कि मार्च का महीना उनके लिए मुसीबत लेकर आया है। क्षेत्र के सरांव, बलिगांव, कपसिया, मुडियार, चांदी, बरांव, गोही, दरिहट, पहलेजा, भडकुडिया, धरहरा, बस्तीपुर, चकनवा, पटनवा आदि गांवों के किसानों का कहना है कि बारिश व तेज हवाओं की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार गेहूं की गिरी फसलों के दाने पतले हो जाएंगे। उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। शुक्रवार से हो रही बारिश व ओलों ने किसानों की कमर तोङ के रख दिया है। मुआवजे की उम्मीद भी सरकार के ओर से नहीं दिख रही है। किसानों को मुआवजे की दरकार है और वे सरकार से उचित मुआवजा चाहते हैं।

बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

नौहट्टा | स्थानीय प्रखण्ड में बारिश के साथ चल रही तेज हवाएं फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रही है। खरीफ की फसलों में नुकसान के बाद किसानों को रबी फसलों से ही अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन तेज हवाओं के साथ हुआ बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के सपना पर पानी फेर दिया है। बारिश के कारण गेंहू, अरहर और सरसों के फसल को काफी क्षति पहुंचा है। रवि फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान हो गया है। समय पर बारिश नहीं होने के कारण जहां खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। वहीं अब रवि फसलों पर भी प्रकृति की मार पड़ रही है। तेज हवा और रूक-रूक कर हो रही बारिश ने रबी की फसलों को चौपट कर दिया है। जन जीवन अस्त व्यस्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। तीन दिन से ही लगातार झमाझम बारिश हो रही है।

लेकर आया है। क्षेत्र के सरांव, बलिगांव, कपसिया, मुडियार, चांदी, बरांव, गोही, दरिहट, पहलेजा, भडकुडिया, धरहरा, बस्तीपुर, चकनवा, पटनवा आदि गांवों के किसानों का कहना है कि बारिश व तेज हवाओं की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार गेहूं की गिरी फसलों के दाने पतले हो जाएंगे। उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। शुक्रवार से हो रही बारिश व ओलों ने किसानों की कमर तोङ के रख दिया है। मुआवजे की उम्मीद भी सरकार के ओर से नहीं दिख रही है। किसानों को मुआवजे की दरकार है और वे सरकार से उचित मुआवजा चाहते हैं।

बारिश-ओलावृष्टि से खेत को हुई क्षति।
खबरें और भी हैं...