किसानों ने की फसल मुआवजे की मांग
सूर्यपुरा/दावथ | शुक्रवार की सुबह से शुरू होकर रात भर ही नही शनिवार की दोपहर तक भारी बारिश से रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिसको लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर साफ देखा जा सकता है। सभी रबी फसल सरसो, चना, मसूरी, के होने वाले ऊपज पर इसका साफ असर पड़ेगा, प्रखंड क्षेत्र के किसान मोना खान, अजय सिंह, हरिहर राय, सोनी खान, भिखारी अंसारी ने बताया कि किसान खरीफ फसल के मार से अभी उबर भी नहीं पाये थे कि अचानक पिछले दो दिन से हो रही बरसात से रब्बी फसल की आस भी टूट गई है। जिससे किसानों की कमर टूट गयी है। जबकि धान के फसलों में बरसात से जहां धान खेत में ही काले और सड़ गये थे जो बेचने में काफी परेशानी हो रहा है। वही अब इस बरसात ने रबी फसल नष्ट हो जाने से बची रब्बी फसल की आस भी खत्म हो गई है।