पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनारा में अधेड़ के अपहरण की आशंका, अज्ञात पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिनारा|थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी कमला सिंह ने पुत्र के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी मेंं कमला सिंह ने आरोप लगाया है कि विगत सोमवार की रात्रि लगभग 10 से 11 बजे के बीच किसी ने मेरे पुत्र रविन्द्र सिंह (40 वर्ष) को फोन कर के घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया। फोन पर बात करते हुए रविन्द्र घर से निकल गया, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। सुबह में परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया, लेकिन रविन्द्र का कहीं पता नहीं चला। रविन्द्र की छोटी बेटी तथा पडोस के सत्येन्द्र चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविन्द्र रात में किसी से फोन पर बात करते हुए घर से बाहर जाते हुए देखा है। प्राथमिकी में आशंका व्यक्त की है कि अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...