पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिवारिक विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नासरीगंज|नासरीगंज में तालाब के पास पारिवारिक विवाद को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। नासरीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें एक पक्ष के नासरीगंज के वार्ड 06 निवासी विनोद महतो ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने दामाद शमी कुमार,अनिल सिंह एवं बिहारी सिंह समेत अन्य पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के वार्ड 07 की प्यारी देवी ने विनोद सिंह, सिनोद सिंह और रीता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है।
खबरें और भी हैं...