दरवाजे पर मटका फेंकने पर फायरिंग, वृद्ध जख्मी
बघैला थाना क्षेत्र के कुशधर गांव में शनिवार की रात होली के हुड़दंग में विवाद बढ़ कर गोलीबारी में तब्दील हो गई। जिसमें एक वृद्ध की घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रात में कुछ होली के हुड़दंग बाजों ने रमेश पासवान के दरवाजे पर मटका में कूड़ा कचरा भर कर फेंक दिया। जिस कारण विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा की दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी क्रम में गांव में दहशत फैलाने के लिए रविंद्र पासवान ने विपक्षी के ऊपर बंदूक से फायर कर दिया। गोली विपक्षी को न लगकर कर गांव के ही एक वृद्ध दुलार यादव को लग गइ्। जिससे वह जख्मी हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण परिवारों ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु से सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। रविंद्र पासवान एवं मनोज कुमार द्वारा रमेश पासवान के दरवाजे पर हडिया में पूरा कचरा फेंके जाने का आरोप है। थानाध्यक्ष कुंजन कुमार ने बताया कि तहकीकात जारी है।