पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Government Procurement Deadline Of Paddy Will Be Extended By One Month

धान की सरकारी खरीद की समयसीमा एक माह और बढ़ाई जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहकारिता के माध्यम से ही किसानों का भला होता है। सहकारिता की मूल अवधारणा है कि सभी लोग मिलकर एक दूसरे के विकास और किसानों की भला करे। बिस्कोमान ने उर्वरक के मूल्य को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए बिस्कोमान अध्यक्ष धन्यवाद के पात्र है। किसानों को सुदृढ़ बनाने की चुनौती को सहकारिता परिवार के सहयोग से ही हल किया जा सकता है। लार्ड मैकाले ने हमारे शिक्षा पद्धति और संस्कृति पर प्रहार कर हमारी संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया था। बावजूद यह संस्कृति जीवंत है। यह केवल गांव और कस्बों में रहने वालो किसानों और तपस्वियों का परिश्रम का परिणाम है। उक्त बातें राज्य के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित सत्यम पैलेस में रविवार को आयोजित दी सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के वार्षिक आम सभा में कहीं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों, पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्षों से कहा कि धान की अधिप्राप्ति में तेजी लाएं इस वर्ष धान अधिप्राप्ति की समय सीमा एक माह और बढ़ाएंगे। इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में साढ़े सत्रह से साढ़े अठारह सौ रुपए किया गया है। किसानों की समृद्धि के लिए सरकार आये दिन नई योजनाएं चला रही है।

सहकारिता के विकास के लिए बकरी पालन मछली पालन आदि अनेक कार्यों को कृषि कार्य में शामिल कर ऋण देने का कार्य किया है। मंत्री ने अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कहा कि चंपारण से ही महिलाओं के शिक्षा के लिए महात्मा गांधी ने बुनियादी शिक्षा के लिए विद्यालय की स्थापना की थी।

निर्धारित दर पर प्याज और उर्वरक की बिक्री कर बिस्कोमान ने स्थापित किया कीर्तिमान


बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि जैसे प्याज और उर्वरक निर्धारित दर पर विक्री कर राज्य में बिस्कोमान कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य में प्याज और उर्वरक की मूल्य पर नियंत्रण करने में किसानों को मदद किया है। राज्य के सभी 38 जिलों में दलहन की खरीद बिस्कोमान पैक्स और व्यापार मंडल के माध्यम से कराएगी। ताकि किसानों को समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। बिस्कोमान का उद्देश्य है कि किसान को अपने फसल की उचित मूल्य हर हाल में मिल सके। उन्होंने कहा कि नौहट्टा में बंद पड़े बिस्कोमान न के उर्वरक केंद्र खुलवाने का प्रयास करूंगा। आम सभा में सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष सच्चिदा नंद सिंह, निदेशक सोनाली सिंह, निहारिका सिंह, राजा राम, रमेश प्रताप सिंह ,प्रबंध निदेशक प्रभाकर कुमार, रमजान अंसारी मगध कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष उमेश वर्मा मुंगेर बिनोद सिंह, औरंगाबाद कोऑपरेटिव अध्यक्ष, बक्सर सेंट्रल कोऑपरेटिव अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक निर्देशक शैलेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

किसानों के लिए बड़ी राहत... जीरो ब्याज पर क्रेडिट कार्ड देने की हो रही तैयारी; प्रस्तुत की गई कार्ययोजना

दलहन की खरीद बिस्कोमान कराएगा

किसानों पर ब्याज का बोझ कम करने का प्रयास

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि पैक्स को जो सिसी दिया जाता है। उसे जीरो प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा।ताकि पैक्स को अतिरिक्त ब्याज नहीं देना पड़े। साथ ही ब्याज का बोझ कम करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने वार्षिक आमसभा में संस्था के अंश धारकों में को कार्यों का समीक्षात्मक जानकारी दिया। लाभ हानि और अगले वर्ष के बजट पर विचार विमर्श की जानकारी दिया। साथ ही आगे की कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत किया। ताकि वित्तीय वर्ष में इस संस्था को सुदृढ़ किया जा सके। मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अग्रसर है। कार्यक्रम का उद्घाटन सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह, बिस्कोमा न अध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया।

सहकारिता मंत्री का ऐलान

सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के वार्षिक आम सभा में उपस्थित सहकारिता मंत्री व अन्य।
खबरें और भी हैं...