होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल
महात्मा गांधी परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बाजार सहित नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने एक दूसरे से गले मिल सुखी होली के रूप में अबीर गुलाल लगा बधाई दी। वैश्य महामंत्री उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि अबकी बार देश में फैले कोरोना वायरस को देखते हुए सुखी होली की ही आप सभी प्राथमिकता दें । खास तौर पर बच्चों को रंग पटाखों से दूरी बरतने की सलाह दें। शामिल लोगों में अशोक कुमार गुप्ता, सचिता गांधी, सुनील साह, कामता साह , केशो साह, लोहा सिंह, प्रमोद कुमार मंटू, दिलीप केशरी , राजेन्द्र, भीम सिंह, बिरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।