पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑटो रिक्शा से गिरने के कारण हवलदार की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद में प्रतिनियुक्त गृह रक्षक मुस्तकीम अंसारी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में बुधवार को नेशनल हाइवे-02 पर सुअरा के पास हो गयी। वे डेहरी से सासाराम दवा लेने जा रहे थे। उनकी प्रतिनियुक्ति डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद में हुई थी। सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 09 बजे वे स.गार्ड प्रभारी से अनुमति प्राप्त कर दवा लाने ऑटो रिक्शा से सासाराम जा रहे थे। रास्ते में सुअरा गाँव के समीप ऑटो रिक्शा से वे गिर गए। इससे उनको गंभीर चोट लगी। घायल मुस्तकीम को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनकी जान बचाने की गरज में समीपस्थ जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड होस्पीटल में इलाज के लिए भर्ती कराने ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि उनकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद उनके परिजन पहुंचे। डेहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक नोखा थाना क्षेत्र के मेयारी बाजार का निवासी बताया जाता है। उसके पिता का नाम लतीफ़ अंसारी है। शव को अंत्यपरीक्षण हेतू सासाराम जिला मुख्यालय भेजा गया है। प्राथमिकी के लिए किसी द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।

करीब तीन माह पूर्व हुई थी प्रतिनियुक्ति

नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर में प्रतिनियुक्त मुस्तकीम अंसारी की पहचान गृह रक्षक संख्या-121179 है। उनकी प्रतिनियुक्ति करीब तीन महीने पूर्व ही 07 दिसंबर 2019 को हुई थी। कर्तव्य अवधि में ही उनका निधन हुआ है। वे अनुमति प्राप्त करने के बाद दवा लेने जा रहे थे, जब सड़क हादसे में उनकी मौत हुई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि तब कुल दो-आठ का बल नप को मिला था। जिसमें एक मुस्तकीम भी शामिल था। अतिक्रमण हटाने समेत अन्य कोई वैसा कार्य जिसमें पुलिस बल की जरुरत होती है, उसके लिए नगर परिषद द्वारा बल की मांग की गयी थी।

कि उनकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद उनके परिजन पहुंचे। डेहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक नोखा थाना क्षेत्र के मेयारी बाजार का निवासी बताया जाता है। उसके पिता का नाम लतीफ़ अंसारी है। शव को अंत्यपरीक्षण हेतू सासाराम जिला मुख्यालय भेजा गया है। प्राथमिकी के लिए किसी द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।

मृत हवलदार को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते जवान।
खबरें और भी हैं...