पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंधी-पानी से रबी को भारी नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेमौसम तेज आंधी पानी एवं पत्थर गिरने से डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में गेहूं ,दलहन, तिलहन एवं सब्जी के फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं पीड़ित किसान खेतों में फसलों की बर्बादी देखकर काफी चिंतित हैं। पंचवन विकास मोर्चा के संयोजक चुनचुन सिंह ने बताया कि एक आकलन में फसलों का नुकसान पंचवन क्षेत्र में करोड़ों रुपए से भी अधिक का होगा। हजारों एकड़ में लगे गेहूं ,दलहन, तेलहन एवं सब्जी की फसलें नष्ट हो गई है। फसलों के पौधे तेज हवा के कारण खेत में गिर चुके हैं। पानी पड़ने से सभी फसल बर्बाद भी हो चुके हैं। दलहन की फसल में बड़े पैमाने पर फूल लगे थे। जो तेज हवा - वर्षा के कारण झड़ गए। बड़े पैमाने पर जिले में गेहूं की फसल के बाली पर पत्थर गिरने से गेहूं के बाली तथा गेहूं के पौधा खेत में जमीन पर पसर गया है। पंचवन क्षेत्र में टमाटर की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जिस कारण किसानों में हताशा व्याप्त है। किसानों का कहना है अब फसल की लागत पूंजी तक वापस नहीं आएगी एक तरह से आंधी पानी किसानों के विरुद्ध विपत्ति के रूप में आया है।जिससे किसान काफी परेशान है। कृषि नोडल पदाधिकारी विजय गुप्ता ने बताया कि नुकसान फसल का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट की जाएगी। संभव है किसानों को क्षतिपूर्ति के मुआवजे मिल जाएगी। अनुमंडल के डेहरी ,तिलौथू, रोहतास, नौहटा ,अकोढीगोला प्रखंडों में व्यापक फसलों का नुकसान हुआ है। जिससे क्षेत्र के किसान काफी हताश हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि इस कदर मार्च महीने में जब फसल तैयार होकर घर आने वाला है खेत में ही रह जाएगा। भारतीय किसान संघ के महेंद्र सिंह ने नुकसान फसल की आकलन कराकर मुआवजे की मांग सरकार से की है।

खबरें और भी हैं...