- Hindi News
- National
- Bikramganj News High Speed Was Wreaking Havoc Four Lives Including Two Army Personnel Killed In Three Days
कहर बरपा रहा तेज रफ्तार, तीन दिनों में दो आर्मी जवान सहित चार की गई जान
}दो की हालत अभी बनी है गंभीर
चालकों द्वारा वाहनों की तेज रफ्तार इन दिनों मौत का कहर बरपा रहा है। आलम यह है कि महज तीन दिनों के अंदर दो आर्मी के जवान, एक रिटायर्ड कॉलेजकर्मी व एक व्यवसायी को तेज रफ्तार ने जान ले ली है। वही अभी भी पांच लोग अस्पताल में इलाजरत हैं जिनमें दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिनकी इलाज ट्रामा सेंटर बनारस में चल रहा है। जब कि तीन का शहर के करुणा अस्पताल में इलाज चल रहा है घटना के मूल वजह में जाने पर तेज रफ्तार व चालकों के नशा में होने के मामले सामने आ रहे है। 9 मार्च को आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर सुसाड़ी के समीप बाइक के आमने सामने भिड़ंत में व्यवसायी मनोज कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। 10 मार्च को बिक्रमगंज-दिनारा मुख्य मार्ग पर धनगाई गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिस घटना में एक फौजी दशरथ सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके चाचा अमरजीत सिंह व भतीजा शिवम बुरी तरह जख्मी हो गए। उसी पिकअप ने कॉलेजकर्मी यमुना प्रसाद व उनके भतीजे को टक्कर मार दी थी। विक्की व अमरजीत सिंह को प्रारंभिक इलाज करने के बाद ट्रामा सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया। जहां वह जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। जब की बुधवार को देर रात यमुना प्रसाद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इन सभी घटनाओं को लोग अभी भूल भी नही सके थे कि बुधवार को ही देर रात शहर के ही डुमरांव रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने एक और फौजी को टक्कर मार दी। जिस घटना में उसकी मौत हो गई। जब बाइक पर बैठी उसकी बहन को मामूली चोटें आई। इन सभी सड़क हादसों में देखा जाय तो परिवहन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता भले ही दिख रही है, लेकिन जिम्मेवार वाहन चालक भी दिख रहे हैं। क्यो की वह भी ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नही कर रहे हैं।