छिटपुट नोंक-झोक के बीच सूर्यपुरा में संपन्न हुई होली
सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे रंगों का त्योहार होली परम्परागत व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से सम्पन्न हुई। छिटपुट नोंक-झोक के बीच शांतिपूर्ण रहा। खासकर होली में बच्चे एवं युवाओं की टोली में विभिन्न तरह के मुखौटे पहन इस बार काफी सड़कों पर रंग एवं अबीर में रंगे दिखे। जबकि कपड़ा फाड़ होली भी युवाओं ने खूब मनाया। हालांकि शराब बंदी के बाद भी कई झूमते लोग नजर आये और आपस मे भीड़ मारपीट किये। पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद रही, जबकि क्षेत्र में पुलिस को देर रात तक दौड़ लगानी पड़ी। परम्परा के अनुसार लोगों ने अबीर-गुलाल से बड़ों का आशीर्वाद लिया।
कुर्ता फाड़ होली में शामिल लोग।