पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्प्रे कलर सेे होली के बाजार की रंगत, खूब हो रही बिक्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की रंगत बाजार पर छा गई है। तरह-तरह के रंग, गुलाल और पिचकारियों से मार्केट सज चुका है। कहीं कार्टन वाली पिचकारी की मांग है तो कहीं स्प्रे वाले रंगों की जमकर खरीदारी हो रही है। मार्केट में रंग और पिचकारियों तरह-तरह की रेंज उपलब्ध है। स्प्रे वाले कलर को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बच्चों की पसंद पिचकारी और मास्क बनें हैं। इस बार की होली को खास बनाने के लिए पानी बैंक करने वाली पिचकरी पसंद की जा रही है। पिचकारी खासियत है कि इसमें एक से दो लीटर पानी इकट्ठा किया जा सकता है। इसकी कीमत 200 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। बच्चों की होली को खास बनाने के लिए बाजार में कार्टून पिचकारी भी लाई गई है। डोरेमॉन और मोटू पतलू जैसे कई कार्टून करेक्टर मार्केट में दिख रहे हैं। ये पिचकारियां देखने में भले छोटीं हों पर इन्हें खास तौर पर बच्चे पसंद कर रहे हैं। कीमत भी बजट में है। इसे 70 रुपये से लेकर 200 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे होली पर स्प्रे वाले रंगों की मांग तो हर साल रहती है मगर इस बार इसकी खरीदारी पहले से अधिक हो रही है। दुकानदारों की मानें तो आसानी से रंगों के छूट जाने के कारण स्प्रे को सभी पसंद कर रहे हैं। इससे हाथ भी गंदा नहीं होता और होली भी मन जाती है।

खबरें और भी हैं...