होली मिलन समारोह व दोगोला गायन मुकाबले का आयोजन
तारीख को भारतीय पेट्रोल पम्प, डुमरांव रोड के समीप युवा क्रांति दल द्वारा रितेश राज के नेतृत्व में होली मिलन समारोह
सह दोगोला मुकाबला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा
के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेश्वर राज ने किया।
राजेश्वर राज ने कहा कि आज हमरा समाज जो आधुनिकता के युग में अपनी संस्कृति की भूलते जा रहा है इस प्रकार के कार्यक्रमो से हम अपनी संस्कृति,परम्परा का पालन आगे आने वाली पीढी को दे सकते हैं। जिससे हमारे समाज में एकता भाईचारा सौहार्द और समाज सशक्त बनेगा। दाे गोला में धावा और महुअरी की टीम आमने
सामने पनिया लाले लाल ए गउरा हमरो के चाही, जैसे एक से बढ़ के एक
फगुआ गाकर श्राेताअाें का मनोरंजन किया। दोनों टीमों द्वारा जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। श्राेताअाें ने तालिया बजा फगुआ में नाच झूम कर दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडली द्वारा अंग वस्त्र व शील्ड दे कर दोनों टीमों को सम्मानित किया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग,गुलाल लगा होली का त्योहार मनाया।
आयोजक मंडली में बिट्टू सिंग, मनीष सम्राट, कन्या मिश्रा,गोलू सिंह,गरदा बाबा थे। नवीन चंद्र साह, लव जी मिश्रा, मनसुर आलम,राजन सिंह, सोनु यादव,सिन्टु खान अादि माैजूद थे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।