डेहरी सदाफल आश्रम में मनाया गया होली मिलन
डेहरी सदर| सदाफल देव आश्रम कटार में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सैकड़ों की संख्या में गुरु भाई बहनों ने उपस्थित होकर उल्लास के साथ होली मनाया। इस होली मिलन समारोह में बिहार विहंगम योग संत समाज के अध्यक्ष श्री परमानन्द सिंह, महामंत्री डी एन सिंह, यज्ञ मंत्री ददन सिंह, रोहतास जिला विहंगम योग संत समाज के संयोजक सुभाष रंजन सिंह पहुंचे।