वीकेएस कॉलेज व नप कार्यालय में मनाया होली मिलन समारोह
वीर कुंवर सिंह कॉलेज धारूपुर के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रचार्य वीर बहादुर सिंह ने किया। संचालन डॉ मनीष रंजन शिक्षक प्रतिनिधि द्वारा की गई। होली गायन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। रंग-- अबीर एक दूसरे को लगाते हुए गले मिलकर लोगों का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे। दूसरी तरफ बिक्रमगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में आपसी भेदभाव को भूलते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सभापति रब नवाज राजू, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ,उपसभापति के साथ कार्यालय कर्मी लोगों ने मर्यादित एवं संयमित तरीके से सौहार्द का प्रतीक होली मिलन समारोह में भाग लिया। सभापति रब नवाज राजू एवं कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने सादगी, स्वच्छता एवं सौहार्द के बीच होली पर्व मनाने का लोगों से अपील किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं कर्मी उपस्थित थे।