- Hindi News
- National
- Sasaram News Holi Should Be Played With Caution Beauty Will Remain Intact
सावधानी के साथ खेलंे होली, बरकरार रहेगी खूबसूरती
नाच-गानों से लेकर भांग-गुजिया तक से सराबोर होली का ये त्योहार हर कोई बड़े उल्लास के साथ मनाता है। रंग भरी पिचकारी और मुठ्ठी भरे गुलाल से हर किसी का चेहरा लाल,पीला, हरा हो जाता है। पहले की होली में रंग और अबीर हर्बल तरीके से बनाए जाते थे मगर अब रंगों में केमिकल का प्रयोग होता है। इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। हर साल होली की उमंग मनाने के बाद लोगों को त्वचा संबंधित बीमारियों से भी जूझना पड़ता है। त्वचा के साथ ही केमिकल रंग आंखों को भी काफी हानि पहुंचाते हैं। अगर भूल से यह रंग आंख में लग गई तो रोशनी जाने का भी खतरा बना रहता है। केमिकल वाले रंगों को लगाने के बाद आमतौर पर त्वचा में जलन, खुजली होने और आंखों के लाल होने की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। कभी-कभी चेहरे से लेकर शरीर के अन्य अंगों में फफोले भी पड़ जाते हैं।
लिपस्टिक से पहले लगाएं वैसलीन
होंठो की सुरक्षा के लिए लिपस्टिक लगाएं पर लिपस्टिक लगाने से पहले पेट्रोलियम जेली या वैसलीन की परत लगा ले, जिससे आपके होठ रंगो के कारण नहीं फटेंगें।
इन बातों का रखें खास ध्यान
{ होली खेलते वक्त अगर आंखों में रंग चला जाए तो ठंडे पानी से धोए। आराम न मिलने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
{ अगर रंग आपके नाक या मुंह में चला जाता है, तो पानी पीकर उल्टी करें। गर्म पानी में हल्दी और नमक डालकर गरारे करें। अगर गलती से रंग नाक में चला जाए, तो सांस लेने में दिक्कत होती है, ऐसे में फौरन डॅाक्टर की सलाह ले।
{ रंगों को चेहरे से हटाने के लिए केमिकल सोप का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह पर चोकर और बेसन का इस्तेमाल करे। अगर बालों में रंग अधिक मात्रा में चला गया हो, तो बालों को मुलतानी मिट्टी से धोएं, बजाय हार्ड शैम्पू के।
नाखूनों पर लगाए नेलपेंट
होली खेलने के कई दिनों बाद भी नाखून के किनारों पर रंग लगा रहता है, जो दिखने में बुरा तो लगता ही साथ ही साथ आपके नाखूनों को भी डैमेज करता है। नाखूनों को सुरक्षा देने के लिए होली खेलने से पहले ट्रांसपेरेन्ट नेलपेंट की मोटी परत लगाए। नाखून अगर लम्बें है, तो अंदर की ओर भी नेलपेंट की हल्की परत लगा सकते हैं।
चेहरे पर ऑलिव ऑयल की बनाएं परत
ज्यादातर रंग एसिडिक होने के कारण चेहरे को नुकसान पहुचाते हैं होली तो मजे में खेल लेते हैं, पर बाद में सावधानी न बरतने के कारण स्किन एलर्जी, खुजली, एक्जिमा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सब से चेहरे का बचाव है बहुत जरूरी है। रंग खेलने से पहले चेहरे पर ऑलिव ऑयल या मॉश्च्योराइजर लोशन अवश्य लगाए। इससे आपके चेहरे पर एक परत बनती है जिससे रंग आपके चेहरे के छिद्रों में रंग नहीं जाता है। इसके अलावा चेहरे पर होली का मेकअप लगाने से पहले फॉउंडेशन या कॉमपैक्ट का लेयर जरूर बनाए, इसके बाद ही कुछ और कॉस्मेटिक का प्रयोग करें।केमिकल से बने रंग के इस्तेमाल से सभी को बचना चाहिए।
बालों में लगाएं सरसो या नारियल का तेल
होली में रंगों के प्रभाव से बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं। बालों के जड़ में रंग न जाए इस बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। होली खेलने से पहले बालों में अच्छे से सरसों या नारियल का तेल लगा ले। चोटी या जुड़ा बनाकर इन्हें बांध ले, ताकि बालों के अंदर तक रंग ना जा सके।