पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Holi39s Traditional Songs Rejuvenate Atmosphere Abir Gulal Blown Away

होली के पारंपरिक गीतों से खुशनुमा हुआ माहौल, खूब उड़ाए गए अबीर-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विद्या मंदिर परिवार एवं प्रज्ञांश की ओर से स्थानीय मंगलम उत्सव वाटिका के सभागार में रविवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षाविदों के बीच आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सभी को विशेष नामों से अलंकृत कर एक - दूसरे के माथे और गालों पर अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि लेेेखक व पत्रकार कृपा शंकर को इं नवीन सिन्हा ने शाॅल व पुुष्पगुुुुच्छ भेंंटकर सम्मानित किया। उन्होंने होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील की। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली तब और अब में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। प्रवक्ता अर्जुन कुमार ने जोगीरा सारा रा रा गाकर लोगों का दिल बहलाया।

युवा गायक दिवाकर ने भी होली पर प्रचलित कई गीतों पनिया लाले लाल ए गउरा हमरो के चाही... को गाकर खूब वाह-वाही बटोरी। कार्यक्रम के मध्य में मुख्य अतिथि के हाथों बैनर के सभी सदस्यों को होली के विशेष उपनामों से अलंकृत कर सभी को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने होली मिलन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार व शिक्षक अर्जुन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन इं नवीन सिन्हा ने किया।

होली मिलन समारोह में उपस्थित बाल विद्या मंदिर के लोग।
खबरें और भी हैं...