पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज रात्रि में 11:26 के पूर्व होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम| मेल-मिलाप का प्रमुख त्योहार होलिकोत्सव सोमवार से हीं शुरू हो जाएगा। पहले दिन सोमवार को होलिका दहन एवं इसके अगले दिन मंगलवार को रंगों की होली खेली जाएगी। पूर्णिमा तिथि सोमवार को पूरे दिन है, परंतु होलिका दहन वैधानिक रूप से ज्योतिष गणना के बताए गए नियमों के अनुसार करने की रीति है। प्रदोषकाल का समय सर्वोत्तम होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘’ओम होलिकायै नम:’’ मंत्रोच्चारण के साथ विधिसम्मत होलिका दहन सोमवार की रात्रि में की जाएगी। सोमवार को दिन में 12 बजकर 32 मिनट तक भद्रा है, सो इसके बाद संध्या पहर में (रात्रि 11.26 से पूर्व) किसी भी अनुकूल समय में होलिका दहन कर लेना उत्तम रहेगा।
खबरें और भी हैं...