- Hindi News
- National
- Davth News In Koath Bazar The Shops Occupied Around The School Were Broken
कोआथ बाजार में स्कूल के आसपास कब्जा कर बनाई गईं दुकानों को तोड़ा
नगर पंचायत कोआथ ने पुलिस-प्रशासन की मदद से जेसीबी चलाकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करवाया। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत कोआथ के मुख्य बाजार स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के मुख्य गेट के दोनों तरफ दर्जनों दुकानदारों द्वारा मनमानी तरीके से अतिक्रमण कर अपना-अपना मिठाई, चाय- पान ,सब्जी सहित कई अन्य दुकान चला रहे थे। जिसे लेकर विद्यालय में आने जाने में छात्र- छात्राओं के साथ ही वहीं स्थित बस स्टैंड होने के कारण यात्रियों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों के शिकायत के बाद वहां अतिक्रमण किये दर्जनों दुकानदारों को उक्त भूमि को अतिक्रमण करने के लिये नगर पंचायत कार्यालय से मेरे द्वारा दो बार अल्टीमेटम दिया गया, परन्तु किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
मुख्य बाजार स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के गेट के दोनों तरफ बनी थीं दर्जनों दुकानें
पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया था नोटिस
अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण की शिकायत पर पूर्व में ही सभी दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था। बार- बार अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई। जब स्वयं दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अंत में जेसीबी द्वारा हटवाया गया। आवश्यक पत्राचार के बाद अंचलाधिकारी अजीत कुमार, मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी, उप मुख्य पार्षद अमित चौधरी, कर्मी व पुलिस बल के जवान के उपस्थिति में जेसीबी चलाकर वहां लगे दुकानदारों में पारस चौधरी , किशोर कुमार, मुन्ना कुमार, सोनू तुरहा, मनोज चौधरी, रामजी पासवान, महेंद्र कुमार का दुकान हटाया गया व छतिग्रस्त किया गया। उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय के आस पास अतिक्रमण मुक्त कराए गए भूमि पर मॉडल यात्री शेड, शौचालय, का निर्माण व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किया जाएगा।
अतिक्रमणकारियों में मचा रहा हड़कंप
कोअाथ बाजार में एकाएक जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अंचलाधिकारी के नेतृत्व में हटाए जा रहे अतिक्रमण को देखकर कई दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिए। मुख्य बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण कर किए गए एक दर्जन से अधिक दुकानों को जेसीबी से हटवाया गया। वहीं अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया गया कि पुन: अतिक्रमण कर दुकान लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों के ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। किसी भी हाल में मुख्य बाजार में सड़क अतिक्रमित कर दुकान नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगी। जब तक की मुख्य बाजार की सड़क पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त ना हो जाए।