स्थानीय फजलगंज स्थित प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वस्त्र वितरण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांग, निर्धन, बेसहारा वृद्ध - वृद्धा एवं बच्चों को ठंड से राहत दिलाने के ख्याल से उनके बीच गर्म ऊनी कपड़े एवं कंबल के अलावे अन्न का भी वितरण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक डॉ हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों के अपने घरों से पुराने पहनने लायक कपड़े एवं चावल गरीबों में दान स्वरूप देने के लिए लेकर आये थे। जिसे बच्चों ने अपने हाथों से स्वंय बांटा। उन्होंने गरीब वंचित बच्चों को हरेक तरह से मदद करते रहने का भरोसा दिलाया। वहीं ठंड के मौसम में स्वेटर, टोपी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रबंध निदेशक ने बताया कि हर साल इस तरह का आयोजन करने का उद्देश्य छात्रों को बच्चों को समाज से वंचित समूहों के प्रति संवेदनशील बनाना है। दान देने को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा।
कंबल वितरण करते स्कूलकर्मी।
अधिवक्ता दिवस पर कंबल वितरण किया गया
डेहरी सदर| डेहरी अनुमंडल के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अधिवक्ता दिवस एंव भारत र| डा राजेंद्र प्रसाद की स्मृति के अवसर पर क्षेत्र के असहाय वृद्धजनों एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान करीब एक सौ कंबल जरूरत मंदों के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने सहित कानून की रक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं।रोजी रोटी के साथ ही अधिवक्ताओं का सामाजिक दायित्व भी है। मौके पर अधिवक्ता मुनमुन पांडेय, विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सहित अन्य शामिल थे।