- Hindi News
- National
- Dehri News In The Fire Financial Assistance Was Provided To The Family Members Who Lost Everything
अगलगी में सब कुछ गंवा चुके परिवार के लोगों से मिलकर दी आर्थिक सहायता
अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड में सुभाष नगर स्थित निवासी हरि ओम सोनी के घर पहुंच कर स्वर्णकार समाज ने आर्थिक मदद की। उनका हाल चाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मालुमहो कि सोमवार को अहले सुबह उनका घर गैस सिलेंडर से आग लगने से जलकर राख हो गया था। आग लगने से सबकुछ जल कर राख हो गया था। दो बच्चे जलने से घायल हो गए थे। स्वर्णकार समाज विकास शोध संस्थान और स्वर्णकार समाज डेहरी-डालमियानगर के अधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के घर पहुँच कर आर्थिक मदद की। समाज के अन्य लोगों से चन्दा लेकर और मदद करने का आश्वासन दिया। स्वर्णकार समाज विकास शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष सुनील शरद, चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप, एनडीए से प्रत्याशी रहे रिंकू सोनी, अयोध्या प्रसाद सोनी, सुरेंद्र सेठ, संतोष सोनी, मुकेश सोनी, राजू सोनी, संदीप शाह, विक्की सोनी थे।
की। समाज के अन्य लोगों से चन्दा लेकर और मदद करने का आश्वासन दिया। स्वर्णकार समाज विकास शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष सुनील शरद, चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप, एनडीए से प्रत्याशी रहे रिंकू सोनी, अयोध्या प्रसाद सोनी, सुरेंद्र सेठ, संतोष सोनी, मुकेश सोनी, राजू सोनी, संदीप शाह, विक्की सोनी थे।
पीड़ित परिवार को सहायता राशि देते स्वर्णकार समाज के लोग।