पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुदेशक संघ ने की पूजा, किया गया प्रसाद वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूर्यपुरा | सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मौनिया बाबा के शिवालय में बुधवार को सूर्यपुरा व दावथ के अनुदेशक (अनौपचारिक) संघ ने शिवलिंग पर सवा मन लड्डू चढ़ा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना कर लोगों को प्रसाद का वितरण किया। अनुदेशक दसई राम ने बताया कि उक्त मौनिया बाबा के मंदिर में मांगी गई सभी मनौती पूरी हो जाती है। जिसमें दोनों प्रखंड क्षेत्र के अनुदेशकों ने अपने स्थाई नियुक्ति के लिए से भोलेनाथ की मनौती किया था। जिसमें बुधवार को पुरोहित जी के तत्वावधान में सभी लोगों ने धूमधाम से पूजा अर्चना के बाद जिला से आये सुदामा तिवारी को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। मौके पर भैयाराम चौधरी, रामजी शर्मा, आशा देवी, उर्मिला देवी, जंगबहादुर सिंह, श्रीपति पासवान, ललिता देवी, सावित्री देवी, महेंद्र ठाकुर थे।
खबरें और भी हैं...