पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Snjuli News Killed An Elderly Person Sleeping In A Hallway With A Brick Then Spoke To Family Avenging The Beating

दालान में सोए बुजुर्ग को ईंट से कूंचकर मार डाला, फिर परिजनों से बोला- पिटाई का बदला ले लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्दन में मारी गोली, ज्यादा खून निकल जाने से हालत गंभीर, केस दर्ज

संझौली थाना क्षेत्र के सोनी गांव में सोमवार को होलिका दहन की रात अपने दालान में सो रहे 65 वर्षीय शिवनारायण सिंह के सर पर ईट पटक-पटकर शराब के नशे में धूत एक युवक ने हत्या कर दी। हत्या का आरोपी श्रीराम सिंह उसी गांव का रहने वाला बताया जाता है। जो मौके पर पहुंचे लोगों के सामने सीना ठोक कर अपना अपराध स्वीकार किया। फिर वहां से फरार हो गया। घटना होलिका दहन के बाद की है। जब सभी लोग गाना बजाना कर वापस अपने घर लौट गए थे। तभी दरवाजे पर शोर कर रहे श्रीराम सिंह नामक युवक की आवाज सुन शिवनारायण सिंह के पुत्र राजेंद्र सिंह पहुंचे थे तो देखा कि पिता बिस्तर पर लहूलुहान होकर गिरे पड़े हैं। सर और चेहरे से काफी मात्रा में खून निकल चुका था। लोग जब तक अस्पताल ले जाते तब तक मौत हो गई।

थाने में दर्ज कराई गई है नामजद एफआईआर

घटना की जानकारी संझौली पुलिस को मिलने के बाद वहां पहुंचे थानाध्यक्ष केएन यादव ने मृतक के पुत्र और ग्रामीणों से पूछ ताछ कर श्रीराम सिंह के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज की। मृतक के पुत्र राजेंद्र सिंह ने किसी तरह के विवाद से इंकार किया है। उन्होंने श्रीराम सिंह पर शराब के नशे में हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सोनी गांव में तनाव है।

तब तक ईंट से मारता रहा, जब तक मौत न हो गई

शराब के नशे में धूत सोनी गांव के श्रीराम सिंह ने दालान में सो रहे शिवनारायण सिंह के सर पर ईट से तब तक वार किया जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। चेहरे और सर पर लगे चोटों को देख आशंका है कि कम से कम बीस से पचीस बार ईट से प्रहार किया गया है। नाक, ललाट और सर की कई हडि्डयां टूटी हुई थी। थानाध्यक्ष केएन यादव ने बताया कि हत्या के कारणों का पूरा पता नहीं चला है। उधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद में श्रीराम सिंह राजेंद्र सिंह के बीच मारपीट हुई थी। सोमवार को शराब के नशे में श्रीराम सिंह को पहले का विवाद सर पर चढ़ा और बदला लेने के लिए दालान पर सो रहे शिवनारायण सिंह की हत्या कर डाली। विवाद के असली कारण पता नहीं चल पाए हैं।

काराकाट में किराना दुकानदार को बाइक सवार अपराधियों ने काउंटर पर मारी गोली

सिटी रिपोर्टर|काराकाट

थाना क्षेत्र के कौपा गांव में बुधवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने किराना दुकानदार मदन साह को गोली मार दी है। जिसकी हालत गंभीर है। घटना उस समय घटी जब मदन साह अपने दुकान के काउंटर पर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे एक ने बाइक पर बैठे ही गाड़ी स्टार्ट रखा। दूसरा दुकान के काउंटर पर पहुंच मदन साह को गर्दन में गोली मार दी। जो सीने से उतर कर उसी में जा फंसी है। दुकानदार की हालत गंभीर है। जिसका इलाज बिक्रमगंज के करूणा अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद हवा में हथियार लहराते हुए दोनों अपराधी बाइक पर बैठ भागने में सफल रहे।

आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, छापेमारी जारी

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने दुकानदार की प|ी से बयान लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई। अपराधी जिस दिशा में भागे थे। उधर पीछा करते हुए पुलिस कुछ दूर तक गई। परंतु गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल पाई। इधर बिक्रमगंज के करूणा अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार डॉ कामेंद्र सिंह ने बताया कि गोली गर्दन के पास लगने के बाद सीने में पहुंची है। खून ज्यादा बह गया है। कुछ खून चढ़ाया भी गया है, परंतु स्थिति गंभीर बनी हुई है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। गांव में तनाव व्याप्त था।

सीना ठोक कर कह रहा था- मैंने हत्या की

मृतक शिवनारायण सिंह के पुत्र राजेंद्र सिंह ने घटना को लेकर जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमें कहा गया है कि मौके पर ग्रामीणों और अन्य लोगों के पहुंचते ही देखा गया कि आरोपी अपने हाथ में वह ईंट लेकर घूम रहा था। जोर-जोर से सीना ठोक कर कहते जा रहा था कि हत्या मैंने ही की है। जब तक लोग उसे पकड़ते वह गांव से फरार हो गया।

एक ने बाइक स्टार्ट रखी, दूसरे ने उतरकर वारदात को दिया अंजाम

संझौली थाना क्षेत्र के सोनी गांव की घटना, हत्या के बाद हाथ में पत्थर लेकर घूमता रहा आरोपी

घायल का इलाज करते चिकित्सक।

शिवनारायण की फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...