पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नानकशाही साल के शुभारंभ पर कीर्तन दरबार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कीर्तन दरबार व लंगर का आयोजन भी किया गया

स्थानीय चाचा फग्गुमल गुरुद्वारा में नानकशाही साल के पहले दिन शनिवार को विशेष कीर्तन दरबार व लंगर का आयोजन किया गया। जत्थेदार सर्वजीत सिंह खालसा ने बताया कि 14 मार्च से हीं सिक्ख धर्म का नया साल प्रारंभ होता है। साल के बारह महीनों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि गुरुग्रंथ साहिब में इसका उल्लेख भी है। उन्होंने बताया कि चेैत में वसंत ऋतु आती है। प्रकृति चारों ओर बड़े ही सुंदर मनमोहक दृश्य देकर आनंद को बिखेर देती है। इस आनंद में सद्गुण विचार हर प्राणी
में आ बसे, इसे संतजन सत्संग
के द्वारा प्रभुनाम सिमरन मंत्र को देते हैं।

यही वास्तव में आनंद सुख का खजाना है। इस मौके पर गुरुद्वारा में में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें शबद कीर्तन सुन साध-संगत निहाल हो उठा। नानकशाही चेती माह पर उपस्थित संगत को बधाई भी दी गई। इस अवसर पर कीर्तन दरबार व लंगर का आयोजन भी किया गया।

मौके पर प्रधान राजेंद्र सिंह, सुमेर सिंह,चरणजीत सिंह, भाई रंजीत सिंह, संदीप सिंह, विकास सिंह, मेहरबान सिंह, अर्जुन सिंह, पंकज सिंह, प्रिस सिंह, जामवंत सिंह, मोहित सिंह, सुदामा पासवान, रंजना कौर, ज्योति कौर, समराजो कौर, प्रतिमा सिंह, मालती कौर हरमीत कौर, शीला कौर समेत कई अन्य उपस्थित थे।

पंकज सिंह, प्रिस सिंह, जामवंत सिंह, मोहित सिंह, सुदामा पासवान, रंजना कौर, ज्योति कौर, समराजो कौर, प्रतिमा सिंह, मालती कौर हरमीत कौर, शीला कौर समेत कई अन्य उपस्थित थे।

गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल में सजा विशेष दीवान।

बचाव के लिए किया गया जागरुक

जत्थेदार सर्वजीत सिंह ने बताया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा नये साल की शुभकामना के साथ समस्त साध संगत से बचाव की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव का जो निर्देश सरकार द्वारा दी गई है उसे अमल किया जा रहा है। कीर्तन दरबार में शामिल लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सभी को निर्देश दिया गया कि घरों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था रखें एवं लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
खबरें और भी हैं...