विभिन्न थानों की जब्त शराब नष्ट की गई
अपर अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल की उपस्थिति में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों द्वारा जब्त की गयी अवैध शराब को विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र में हुई। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह विभिन्न थानों द्वारा जब्त देशी व महुआ शराब की खेप थी जिसे नष्ट करने के आदेश प्राप्त थे। उन्होंने बताया कि इंद्रपुरी थाना के जब्त 21.4 लीटर, नौहट्टा थाना के जब्त 45 लीटर, चुटिया थाना के 31.5 लीटर, डालमिया नगर थाना के 12 लीटर, अकोढ़ी गोला थाना के 58 लीटर सहित डेहरी नगर थाना के जब्त शराब विनष्टीकरण में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार करने वालों पर सख्ती के निर्देश पुलिस को दिए गये हैं। शराब विनष्टीकरण के मौके पर आबकारी विभाग के अधिकारी सहित संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।