चैता गायन कार्यक्रम में रात भर झूमे श्रोता
दावथ प्रखंड अंतर्गत सहिनांव पंचायत के हीरापुर गांव स्थित काली मंदिर के पास बुुुधवार की रात्रि भव्य चैता गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका उद्घाटन दावथ जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास पटेल के द्वारा किया गया। पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन से आपसी प्रेम सौहार्द का वातावरण कायम होता है। आयोजन कर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं चैता गायन की कर्णप्रिय प्रस्तुति कर स्थानीय कलाकारों ने पूरे रात उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौके पर वार्ड सदस्य ओम प्रकाश जी, सूर्यदेव महतो, भीम सिंह, शशि जी, अमृत जी राजकुमार , कौशल जी, मनोज जी, राहुल जी, तूफानी जी, मनीष जी, सुनील जी, पिन्टू जी, सहित ग्रामीण थे। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के अन्य कई गांवों में भी होली के अवसर पर गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए।