पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेराेना वायरस काे लेकर लाेजपा की रैली स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम|लोक जनशक्ति पार्टी की होने वाली बैठक एवं सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का 29 मार्च की यात्रा एवं 14 अप्रैल को होने वाली बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट ऐतिहासिक महारैली को कोरोना वायरस को लेकर स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी लोजपा प्रवक्ता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने दी। कहा कि इस महामारी से बचने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगे हुए हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते होने वाली ऐतिहासिक रैली एवं यात्रा को स्थगित किया गया है। जाे राष्ट्रीय अध्यक्ष जमुई सांसद चिराग पासवान का फैसला सराहनीय है। उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के हौसला बुलंद किए अाैर देश हित में जो निर्णय लिए वह सही कदम है।
खबरें और भी हैं...