पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाकाली महालक्ष्मी महायज्ञ महोत्सव 20 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम|ध्यान योग जन जागृति सेवा संस्थान के तत्वाधान में आगामी 20 से 22 मार्च तक सासाराम के फजलगंज स्थित गीता घाट आश्रम परिसर महाकाली महालक्ष्मी महायज्ञ महोत्सव सह सत्संग साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान से जुड़े लोगों ने बताया कि इस कार्यक्रम महाकाली एवं महालक्ष्मी की दीक्षा साधकों को दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि सत्संग साधना शिविर में स्वामी कमलेश्वरानंद जी एवं ब्रह्मपिया नम्रता कमलिनी के दिव्य वाणियों का लाभ भक्तों को प्राप्त होगा। समारोह का लाभ अधिक से अधिक लोगाें को मिले इसके लिए प्रचार-प्रसार हो रहा है।
खबरें और भी हैं...