दावथ में मारपीट की घटनाओं में कई जख्मी
सूर्यपुरा/दावथ| दावथ थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में होली के हुड़दंग में जम कर मारपीट किया गया। जिसमें सभी गांव के डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज सीएचसी दावथ में कराया गया। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण बाहर रेफर कर दिया गया। पुलिस कुछ जख्मी लोगों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। योगिनी मुहल्ला में मारपीट में ह्दयानंद सिंह, मोहन ठाकुर जख्मी हैं, परमडीह गांव में अमन सिंह, आत्मा सिंह, संतोष सिंह, कुसुम देवी जख्मी हैं। परसियांं कला गांव में रमेश साह, मोहित कुमार, अमीत साह, गीता कुअंर, श्रीकांत कुमार,दीपक गुप्ता, चंदन पासवान जख्मी है। वहीं बभनौल में पांच लोग जख्मी हैं।