पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Market Painted In The Color Of Holi Due To The Holiday People Gathered In Shops And Shopping Malls

होली के रंग में रंगा बाजार, छुट्‌टी का दिन होने के चलते दुकानों व शॉपिंग मॉल में उमड़े लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किराना सामान, कपड़ा, रंग- अबीर, मेवा आदि की खूब हुई बिक्री

रंगों का त्योहार होली को लेकर रविवार को बाजारों में दुकानों व शॉपिंग मॉल में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने किराना सामान, कपड़ा, रंग- अबीर, मेवा आदि की खूब खरीदारी की। इसके लिए दुकानों में ग्राहकों का तांता लगा रहा। रेडिमेड दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ बनी रही। कपड़ा दुकान व शॉपिंग मॉल में विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन के सूती कपड़े के अलावे बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजायनर धोती-कुर्ता सेट की डिमांड बनी रही। किराना बाजारों में खाद्य सामग्रियों के अलावे मेवा, रंग-अबीर, मसाला आदि की बिक्री हुई। शादी के बाद पहली होली के लिए नये पाहुन के स्वागत की भी खासी तैयारी की जा रही है। फागुन महीने के अंत एवं चैत के आगमन के साथ ही लोगों के घर से लेकर दुकानों तक में होली का असर दिखने लगा है. होली के मशहुर गीतों में होली के दिन दुश्मन भी गले लग जाते हैं..., होली खेले रघुवीरा अवध में... हम गोकुल जाएब, रहिया बता द कन्हैया...जैसे एक से बढ़कर एक पारंपरिक गीत होली के माहौल को बनाने में कामयाब हो रहे हैं। बाजार में युवाओं व बच्चों को तरह-तरह के हेयर स्टाइल लगाकर घुमते देखा जा रहा है।

पकवान की तैयारी पूरी| अमूमन बाजार की मिठाइयों पर निर्भर रहने वाले पर्वों से भिन्न होली में घर- घर पुआ पकवान बनाने की तैयारी जोरों पर है। गृहिणियों द्वारा पुआ, पूरी, दही बड़ा व तरह तरह की सब्जियों के खरीदारी की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जबकि कई घरों में सारे सामानों की खरीदारी कर भी ली गयी है। पर्व को लेकर बाजार के बड़े दुकानों से लेकर मुहल्ले के किराना दुकानों में मैदा, सूजी, चना दाल, उड़द दाल, कटूक मसाला सहित अन्य मसालों के पाउडर का पूरा स्टॉक रखा गया है।

लोगों का नॉनवेज पर रहेगा जोर

शहर के मांस विक्रेताओं ने चिकेन सेंटर में बकरा व मुर्गों का भरपूर स्टॉक रखा है। इसके अलावा गांव-घरों में भी बकरे के मीट के लिए कई जगहों पर स्टॉल लगा बिक्री करने की तैयारी की जा चुकी है। कई लोगों ने चिकन एवं मटन का एडवांस बुकिंग भी किया है। हालांकि होली का पर्व मंगलवार को होने के कारण कई लोग मांसाहारी भोजन से परहेज भी करेंगे।

अभिनेताओं के हेयरस्टाइल भी बाजार में

विक्रेता राजेन्द्र कुमार के अनुसार अभिनेत्री कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर व अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, वरूण धवन के हेयर स्टाइल आये हैं। श्रीलंका के मशहूर बॉलर लसिथ मलिंगा के हेयर स्टाइल इस वर्ष भी डिमांड में है।

हाेली काे लेकर खरीदारी करते लाेग।

शहर से लेकर गांव तक है तैयारी

होली के लिए शहरी सहित ग्रामीण इलाके के लोग पूरी तरह तैयार हैं। या यूं कहें कि रंगों का खुमार सप्ताह भर पहले ही आम जनों के सर चढ़ कर बोल रहा है। इधर होली के स्वागत में बाजार भी सजधज कर पूरी तरह तैयार है। लाल, पीला, हरा, गुलाबी रंग सहित तरह तरह के अबीर गुलाल एवं आकर्षक पिचकारियों से गली गली की दुकानें पट चुकी हैं। शहर से बाहर रहने वाले परदेशियों के घर आ जाने से उनके परिवार की खुशी दोगुनी है। समारोह के आयोजन ने उत्साह को दूना कर दिया है।

मेवा की डिमांड बढ़ी

होली के मौके पर काजू, किशमिश, गरी गोला, छुहारा आदि की विशेष बिक्री होती है। आम दिनों की तुलना में इन समानों की बिक्री दोगुनी हो जाती है। किराना कारोबारी अमित कुमार के मुताबिक होली के त्योहार को लेकर एक माह पहले से ही दुकानदार सामानों का स्टॉक कर लेते हैं। इस वर्ष किशमिश, मूंगफली, छुहारा, गरी गोला, इलाइची आदि की कीमतें बढ़ी हैं। इसके बावजूद खरीदार इस पर्व में अपनी आवश्यकता के अनुसार इन समानों की खरीदारी कर रहे हैं।

हर ओर दिख रही है रंगोत्सव की खुमारी, होली के गीत पर झूम रहे लोग, घर-घर में चल रही तैयारी

खाइये जरूर, मगर हिसाब से

साथ-साथ विविध व्यंजनों पुआ-पकवानों का आनंद लेने का त्योहार है। कभी-कभी अति सब मजा किरकिरा कर देता है। ऐसे में बहुत पसंदीदा व्यंजन को भी मजा लेकर ही खाना चाहिए।
खबरें और भी हैं...