पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमियावर में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नासरीगंज प्रखण्ड के अमियावर फील्ड मे गांधी चौधरी के सौजन्य से मटका फोड़ प्रतियोगिता व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी गांधी चौधरी, मुखिया मन्टू सिंह, पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,पूर्व शिक्षक सूरज प्रसाद,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष शिवकल्याण भारद्वाज,पूर्व सरपंच मदन किशोर सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजनकर्ता समाजसेवी गांधी चौधरी का कहना है कि मटका फोड़ प्रतियोगिता में सीनियर छह टीम और जूनियर छह टीम भाग लिया।

इसमें यादव टोला नासरीगंज सीनियर टीम विजयी हुई और जूनियर टीम स्टूडेंट ब्वॉयज अमियावर के टीम विजयी हुई और हम यही कहना चाहेंगे कि मटका फोड़ व होली मिलन समारोह करने का मुख्य उद्देश्य है कि आपसी भाईचारे को बढ़ाने हैं और बच्चों में खुशी देखना चाहते हैं। इस मटका फोड़ प्रतियोगिता में सीनियर टीम से छह और जूनियर टीम से छह टीमों ने भाग लिया।

सीनियर टीम से नासरीगंज की टीम ने जीता मुकाबला

सीनियर टीम से यादव टोला नासरीगंज की टीम विजयी हुई। जबकि जूनियर टीम से स्टूडेंट ब्वॉयज अमियावर की टीम विजयी हुई। सीनियर टीम को नगद 5100 रुपया के साथ ट्राफी दी गई। जबकि जूनियर टीम को नगद 2500 रुपया के साथ ट्राफी दी गई। मौके पर बीडीसी मुजीब आलम, सुदर्शन चौधरी,पूर्व बीडीसी महेश चौधरी,युवा जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मीनू सिंह, वार्ड सदस्य मोतिलाल सिंह, डॉ शेरू थे।

मटका फोड़ प्रतियोगिता में शामिल युवक।
खबरें और भी हैं...