पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बीडीओ को दी धमकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोले थानाध्यक्ष- वरीय पदाधिकारियों द्वारा जांच कराई जा सकती है

धौडाड़ के वार्ड संख्या दो में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नल,जल योजना के तहत कार्य में अनियमितता की शिकायत पर सासाराम बीडीओ द्वारा जांच में उक्त कार्य को प्रबंध समिति से न कराकर संवेदक से कराये जाने की बात उजागर हुई थी। जिसे लेकर संबंधित वार्ड सदस्य जो प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी होते हैं ने सासाराम मुफस्सिल थाना में उक्त संवेदक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अनुसंधानकर्ता सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दर्ज उक्त प्राथमिकी में अनुसंधान के क्रम में सासाराम बीडीओ को फोन पर उक्त मामले में फंसाने की धमकी दी है जिसको ले बीडीओ ने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय के न्यायालय में थानाध्यक्ष के खिलाफ वाद दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों द्वारा जांच कराई जाए। जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...