- Hindi News
- National
- Davth News Nagar Panchayat Engaged In Campaigning For Protection And Protection From Corona
कोरोना से सुरक्षा व बचाव के लिए प्रचार-प्रसार में लगी नगर पंचायत
कोरोना वायरस के खतरों से सुरक्षा व बचाव के लिए नगर पंचायत कोआथ प्रशासन तेजी से प्रचार प्रसार में लग गया है। नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि चीन से शुरू हुआ दुनिया के कई देशों के साथ ही भारत में भी कोरोना के वायरस से ग्रसित मरीज पाए गए। जिसके बाद बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग पटना व जिलाधिकारी रोहतास के प्राप्त निर्देश के अालोक में युद्ध स्तर पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रचार प्रसार वाहन पर लाऊड स्पीकर के साथ ही अन्य माध्यम से शनिवार से शुरू कर दी गई है। वैसे तो कोरोना से अपनी सुरक्षा ही बचाव है। साथ ही एतिहात के तौर पर खुले में मांस, मछली अंडे सहित कई अन्य खाद्य पदार्थ बेचने पर पाबंदी, आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को आगामी 31 मार्च तक बंद करने संबंधित पत्र सभी जगहों पर भेजा जा चुका है।
कस्बों और छोटे बाजारों में एहतियात
संझौली| प्रखण्ड के गांव कस्बों और बाजारों में लाेगों में कोरोना को ले सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। गांव से बाजार तक कोरोना का चर्चा शुरू है। साथ ही साथ लोग इससे बचने के लिए एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। साफ सफाई और और जरूरी सुरक्षात्मक कदम उठाने लगे हैं। बाजारों से डिटॉल लिक्विड और हैंड वाश की मांगे बेतहाशा बढ़ रही है। बाजार निवासी अरविंद चौधरी, अरुण, रौशन कुमार ने बताया कि बाजारों सुरक्षा को देखते हुए इस महामारी से बचने को ले जरूरी किट की मांगों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसके चलते सेनिटाइजर, नोज़ माउथ मास्क, डिटॉल जैसे उपकरणों की मांग बढ़ने से इसमें से कुछ तो बाजार से गायब हो गया है। दुकानदारों का कहना है की नोज माउथ मास्क जो की उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उपलब्ध भी अगर हो रहा तो ऊपर से ही महंगा मिल रहा है। प्रतिदिन करीब 100 से 150 लोग मास्क के लिए आते हैं।