पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिप्राप्ति को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की गई । जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में धान अधिप्राप्ति को लेकर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई और आवश्यक ‌दिशा‌ निर्देश ‌दिए‌ गए। जहां बैठक में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया।जिसमे रोजगार सेवक,अवास सहायक, किसान सलाहकार,विकास मित्र को पंचायत का टीम गठित किया गया। बैठक में प्रत्येक धान अधिप्राप्ति केन्द्र हेतु एक जनसेवक की प्रतिनियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जनसेवक के उपर अधिप्राप्त किये गये धान का लेखा एवं अन्य जिम्मेवारी रहेगी।

जहां तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया।वहीं प्रति पंचायत पर एक प्रवेक्षक की नियुक्ति की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास, सीओ बासुकीनाथ, मनोज कुमार सिंह , देवव्रत कुमार,रमाकांत त्रिगुण, निरंजन कुमार राय, शशिकांत दुबे, रामदयाल केसरी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...